A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखेलछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंदरायपुर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत सरायपाली में मैराथन दौड़ का सफ़ल आयोजन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत सरायपाली में मैराथन दौड़ का सफ़ल आयोजनIMG 20240814 WA0022

महासमुन्द – महासमुन्द कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं एसडीएम सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आमजन में देशभक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान में वृद्धि हेतु स्वतंत्रता सप्ताह (09 -15 अगस्त 2024) के दौरान 14 अगस्त को “हर घर तिंरगा मैराथन” दौड़ का आयोजन सरायपाली में शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। नगरीय क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन के माध्यम से तिरंगा ध्वज सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन को दिया।IMG 20240814 WA0024 1 चंद्रकुमार पटेल,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली एवं एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन टीम को किया रवाना। महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता धावकों को स्वतंत्रता दिवस पर नगर के भव्य आयोजन के मध्य विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।IMG 20240814 WA0023इस आयोजन में चंद्रकुमार पटेल, अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद सरायपाली, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, तहसीलदार जुगलकिशोर पटेल, नायब तहसीलदार रामलखन चौहान, सीएमओ अशोक शर्मा, बीईओ प्रकाशचन्द्र मांझी, एबीईओ डी.एन.दीवान, बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल, उप निरीक्षक असरार अली आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।IMG 20240814 WA0021

“हर घर तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्यक्रम को सफल बनाने ब्लॉक के समस्त पी.टी.आई., एनसीसी कैडेट्स, स्काउट- गाइड का समर्पित सहयोग एवं योगदान रहा ।
प्राचार्य जगदीश पटेल, मनोज पटेल, लखेश्वर भोई, जोगीलाल पटेल, शैलेन्द्र कुमार नायक, महेश नायक, प्रकाश ठेठवार, चक्रधर प्रसाद डडसेना, घनश्याम दीप, अशोक साहु, अरूप प्रधान, दयानंद चौधरी, हेमंत चौधरी, दिनेश कर, दिनेश पटेल, दुर्वादल दीप, सीएसी सुशील चौधरी, कैलाशचंद्र पटेल, किशोर पटेल, राजेश पटेल, अरुण विशाल, नेहरूलाल चौधरी, भोलानाथ नायक, घनश्याम दास, सविता साहू, यशवंत कुमार चौधरी, पीटीआई गण डॉ शुभ्रा डडसेना, हेमसागर कैवर्त, मुकेश साहू, शिवकुमार पटेल, ममता प्रधान, विजय पटेल, जैमिनी पटेल, मंजिला चौधरी, सतीश पैंकरा, क्षितिपति साहू, कुमार आदित्य विक्रम सिंह ध्रुव, बासुदेव पटेल, ऋषि साहू, प्रफुल्ल बारिक, राजकिशोर दास, सीनियर रोवर दुष्यन्त साहू, फैमिदा तबस्सुम, नंदिनी विश्वकर्मा, अमित सतपथी, प्रकाश तांडी, शिवेन्द्र सोनवानी, गुलाब चौहान आदि के साथ -साथ मार्गदर्शक शिक्षकों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स,स्काउट्स/गाइड्स, रोवर्स /रेंजर्स, मैराथन प्रेमी युवाओं, नगर पालिका परिषद सरायपाली, थाना सरायपाली, स्वास्थ्य विभाग सरायपाली तथा विभिन्न स्थानीय विद्यालयों का भी सराहनीय योगदान रहा।
IMG 20240814 WA0019
मैराथन दौड़ में बालक वर्ग से शहनाज हुसैन, छायाकांत प्रधान, खेमराज प्रधान, प्रियांशु नायक, मोहित प्रधान, देवेश नायक, समीर नायक ,जीतू बाघ, चंद्र कुमार मांझी, समीर यादव, लीलाधर दास, तरुण देवांगन, चंद्रशेखर यादव, अनुनय दास, अनूप बारिक, बालिका वर्ग से खुशी निषाद, नेहा भोई, संजना वैष्णव, हीराबाई बंजारे, रोशनी यादव, नंद कुमारी पारेश्वर, अनुपमा बरिहा किरण डड्सेना, धनेश्वरी सागर, दिव्या राव, कुंती ओगरे, डिलेश्वरी, काजल, रानीदास, ममता सिदार ने टॉप 15 में अपना स्थान बनाया। मैराथन दौड़ में आई ई एम शाला कुटेला, अंग्रेजी माध्यम कुटेला, मंदिर स्कूल, के जी कॉन्वेंट, हाई स्कूल सरायपाली, गौरव विद्या मंदिर, हाई स्कूल केजुवाँ, सेजस सरायपाली, कन्या शाला सरायपाली आदि स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। इस आयोजन की जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र नायक एवं दुर्वादल दीप ने दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!