A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जिले सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात किया गया है

vande bhart Live tv news कैमुर बिहार से अफसार आलम की रीपोर्ट

 

जिले में शांतिपूर्ण एवं उल्लास- पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है।जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है।

 

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में बज्र वाहन,अग्निशमन,मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।जिला नियंत्रण कक्ष में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम तैयार है।

 

इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से भभुआ शहरी क्षेत्र में रावण दहन स्थल,दुर्गा पूजा पंडाल स्थल, मूर्ति विसर्जन स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जायजा लिया गया।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा विसर्जन वाले घाटों पर प्रयाप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेटिंग करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

 

इससे पूर्व जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक कैमूर के द्वारा संयुक्त रूप से संबंधित पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था के आलोक में बैठक किया गया।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में मौजूद कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कैमूर को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पंडालों की लूज तार की जांच करना सुनिश्चित करेंगे।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग,भवन प्रमंडल कैमूर को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पंडालों के मजबूती की जांच करना सुनिश्चित करेंगे।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पूजा के दौरान पूजा पंडालों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा विसर्जन के रूट पर सुचारू रूप से सभी कार्य संपन्न करना सुनिश्चित करेंगे।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा रावण दहन वाले स्थानों पर प्रवेश निकासी के स्थान, रावण दहन का स्थान, रावण के पुतले की उंचाई आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

 

पंडाल भ्रमण के दौरान मौके पर उपस्थित दुर्गा पूजा व्यवस्थापक तथा संचालक और संबंधित पदाधिकारी को श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

भ्रमण एवं बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय शाखा कैमूर,अपर समाहर्ता,सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ सहित संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!