छत्तीसगढ़देश
Trending

रायपुर की टिकेश्वरी साहू एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप खेलने ताइवान जाएगी।*

एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप, 16 - 23 अक्टूबर 2024, ताइवान (चीनी ताईपे)।

 

IMG 20241010 WA0120रायपुर की टिकेश्वरी साहू एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप खेलने ताइवान जाएगी टिकेश्वरी साहू एशियन स्पर्धा हेतू चयनित होने वाली छ ग से एक मात्र म्यू थाई खिला

IMG 20241010 WA0124अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यू थाई एसोसिएशन (IFMA) की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष और 23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप, ताइवान (चीनी ताईपे) में भाग लेने 08 खिलाड़ियों और एक अधिकारी वाले 09 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई।

IMG 20241010 WA0123भारतीय म्यू थाई दल म्यू थाई फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्री श्रीराम चौधरी (राजस्थान) के नेतृत्व में 16 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली से ताइवान के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय हैं कि एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 23 अक्टूबर 2024 तक ताइवान (चीनी ताईपे) में किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है कि भारतीय दल में चयनित 04 पुरुष और 04 महिला खिलाड़ियों में रायपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कु टिकेश्वरी साहू ( – 45kg वजन वर्ग) छत्तीसगढ़ से एक मात्र चयनित खिलाड़ी हैं।ज्ञात हो कि कु टिकेश्वरी साहू, रायपुर छ ग के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक सेंसेई अनीस मेमन (शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल विभाग छ ग शासन से सम्मानित) की शिष्या हैं। टिकेश्वरी साहू पितृविहीन है उसकी माता मजदूरी करती है तथा BPL परिवार से है। क्रिकेट, मार्शल आर्ट्स सहित अनेक खेलों में कु टिकेश्वरी साहू की अत्यन्त रुचि है। IMG 20241010 WA0121

अपने वजन वर्ग में पाँच बार की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन कु टिकेश्वरी साहू पूर्व में भी तीन बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत के लिए पदक जीत चुकी है और लगातार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कभी खिलाड़ी तो कभी अधिकारी के रूप में अनवरत सक्रिय हैं इस अनुभव का लाभ टिकेश्वरी साहू को एशियन चैंपियनशिप ताइवान हेतू भारतीय म्यू थाई दल में चयन होकर मिला।वर्तमान में कु टिकेश्वरी साहू अपनी खेल प्रतिभा के बदौलत श्री गुजराती उ मा शाला देवेन्द्र नगर, रायपुर (छ ग) में खेल शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और शाला के विद्यार्थियों को भी तैयार कर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे पदक जीतने लायक बना रही हैउक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग पौने दो लाख रुपये से अधिक का व्यय अनुमानित हैं। अपरिहार्य कारणों से गुजराती शाला की प्रबन्ध समिति ने कु टिकेश्वरी साहू को इस एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने हेतू न केवल “”विशेष अवकाश”” देने में वरन प्रोत्साहन स्वरूप खिलाड़ियों / अधिकारियों को अब तक दी जा रही “आंशिक आर्थिक सहायता”” देने में ‘असमर्थता’ व्यक्त की है। राज्य म्यू थाई संघ ने खेल प्रेमियों से टिकेश्वरी साहू को अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान करने अनुरोध किया है ताकि उसकी खेल प्रतिभा का हनन न हो।

 

Back to top button
error: Content is protected !!