?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझुंझुनूंताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

द्वारकाधीश गौशाला में गंगा दशमी पर हुआ विशाल भंडारा

IMG 20250606 WA0001 1

 

गुढ़ागौडजी/झुंझुनूं. गंगा दशमी के पावन अवसर पर द्वारकाधीश गौशाला में संत श्री 1008 भोलादास जी महाराज के पावन सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित विजय कुमार शर्मा द्वारा हवन-पूजन के साथ की गई ।भंडारे में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ओंकार सिंह शेखावत, बिशन सिंह शेखावत, भवानी सिंह शेखावत, राम सिंह शेखावत, दिलीप सिंह मूलचंद कुमावत सुनील ग्वालका, नरेंद्र शर्मा तथा गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतों व अतिथियों ने गंगा दशमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में धर्म और सेवा भावना के प्रसार पर बल दिया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और भक्तों ने गौसेवा का संकल्प भी लिया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!