A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारबेगुसराय

चेरिया बरियारपुर प्रखंड बीके राय मेमोरियल हॉल में कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

चेरिया बरियारपुर प्रखंड के बीके राय मेमोरियल हॉल में कांग्रेस कमेटी की बैठक उदय कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभारी चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुरली धर मुरारी ने कहा कि आज देश बहुत बड़े संकट से जूझ रहा है ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता देश की आजादी को बचाए रखने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य करें। बैठक को जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार महासचिव जयशंकर यादव राजेंद्र प्रसाद अमोद कुमार मंडल रामदेव पोद्दार कमल साहनी विजय सिंह सुधीर कुमार बबली दया शंकर पोद्दार रितेश कुमार जगन्नाथ सिंह। आदि ने संबोधित किया बैठक में सर्वसम्मति से वूथ मजबूत करने का निर्णय लिया गया। तथा नंबर माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं चेरिया बरियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह ने बताया कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार के कारण कितने अपराधी घटना देखने को मिल रहा है। आए दिन लूटपाट हत्या डकैती रेप जैसी मामला देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार में अपराधी बे लगाम हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन चुप बैठे हुए हैं। वहीं हमारी सरकार होती तो सख्त करवाई होती।

चेरिया बरियारपुर से अरुण साह कि रिपोर्ट।9955835320

Back to top button
error: Content is protected !!