A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

सामान्य नागरिक 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा ले सकते है।

20241105 091612 स्वास्थ्य सेवाओ के लिए सामान्य जन 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा की सहायता प्राप्त कर सकते है। एंबुलेंस सेवा लेने मे कई बार फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगाने मे परेशानी आती है। जिससे एंबुलेंस के सही जगह पर पहुंचने मे देर हो जाती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब 108 सेवा को एक मोबाईल एप्प पर उपलब्ध कराया जायेगा। एप्प पर क्लिक करते ही एंबुलेंस संबंधित स्थल पर या घर पर पहुंच जायेगी। मोबाईल एप्प की सहायता से कंट्रोल रूम आसानी से मोबाईल एप्प धारक का लोकेशन ट्रैक कर समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा सकती है। महाराष्ट्र मे 108 एंबुलेंस सेवा आपातकालीन समय मे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एंबुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए मार्च 2025 से इसे मोबाईल एप्प पर उपलब्ध करवाया जायेगा। एप्प पर क्लिक करते ही मोबाईल धारक को एंबुलेंस चालक या डॉक्टर का मोबाईल नंबर मोबाईल नंबर मिल जायेगा। इसके साथ ही एंबुलेंस कहां पर पहुंची इसकी भी जानकारी प्राप्त हो सकती है।मोबाईल एप्प के माध्यम से एंबुलेंस चालक या डॉक्टर के मोबाईल नंबर पर मरीज के परिजन उनसे सीधे संपर्क कर सकेगे। मोबाईल एप्प की मदद से आसपास के अस्पतालो की जानकारी मिलेगी। मेडिकल एमरजेंसी के आधार पर उपलब्ध होगी एंबुलेंस। एप्प की मदद से मेडिकल इमरजेंसी का भी पता लगाया जा सकेगा।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!