A2Z सभी खबर सभी जिले की

झांसी माल गाड़ी से कटकर युवक की मौत, क्रॉसिंग पर पच्चीस मिनट खड़ी रही ट्रे

माल गाड़ी से कटकर युवक की मौत, क्रॉसिंग पर पच्चीस मिनट खड़ी रही ट्रेScreenshot 20241208 145626 Chrome

झांसी। झांसी कानपुर रेल लाइन पर एक 27 वर्षीय युवक की मालगाड़ी से टक्कर लगने पर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ट्रेन करीब पच्चीस मिनट खड़ी रही। जिससे यातायात भी प्रभावित रहा।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की निवासी 27 वर्षीय इकराम पुत्र लुकमान कबाड़ी का काम करता था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक इकराम आज सुबह से ही झांसी कानपुर रेल लाइन पर फिल्टर चौराहा वाली क्रॉसिंग के पास घूम रहा था। दोपहर करीब बारह बजे के आस पास जैसे ही वहां से मालगाड़ी गुजरी तभी उससे टकराने पर उसकी मौत हो गई। क्रॉसिंग पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने पर करीब पच्चीस मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही करते हुए यातायात सुचारू कराया

प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!