A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyताज़ा खबर

मुरादाबाद में झोलाछाप के इलाज से महिलाकी मौत: अनट्रेंड ने सिजेरियन डिलीवरीकराई, भड़के परिजनों ने अस्पताल मेंतोड़फोड़ की

20250112 172539अस्पताल की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए गए हैं।

मुरादाबाद में एक झोलाछाप के इलाज ने महिला कीजान ले ली। गर्भवती को प्रसव के लिए अनट्रेड के यहांभर्ती कराया गया था। खुद को डॉक्टर कहने वाले दंपतीने महिला की सिजेरियन डिलीवरी की थी। इस मामलेमें आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करदी। आरोपी दंपती के खिलाफ FIR के लिए पुलिस कोतहरीर दी है।

पाकबड़ा के वार्ड संख्या एक सैनी की मढैया मोहल्लानिवासी संजीव सैनी की पत्नी रजनी देवी (23 साल)गर्भवती थी। रजनी को करीब 22 दिन पहले पाकबड़ाके बड़ा मंदिर मोहल्ले में संचालित होने वाले एकअस्पताल में भरती कराया गया था। शनिवार की रात कोरजनी की मौत हो गई। उसके ऑपरेशन से एक बच्चीपैदा हुई थी। पति संजीव कुमार ने बताया की झोलाछापकी पत्नी भी इसी अस्पताल में काम करती है। उसी नेऑपरेशन को किया था। ऑपरेशन के बाद रजनी कीहालत खराब हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजन झोलाछाप के अस्पतालपर पहुंचे और हंगामा कर दिया। यहां अस्पताल मेंतोड़फोड़ भी की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार नेबताया की परिजनों से तहरीर मिलने पर मामले मेंकार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!