आशीष प्रताप सिंह जिला सवाददाता जगतपुर रायबरेली रायबरेली। पशुपालन विभाग रायबरेली द्वारा भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के दिशा निर्देशन में तथा मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर जनपद रायबरेली में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह बिसेन, समाजसेवी कुंवर नयम सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा वंदना कश्यप, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता सिंह, विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह के द्वारा विकास खण्ड राही स्थित गोशाला लोधवारी तथा सनही, विकास खण्ड डीह स्थित गोशाला पूरे गजराज में गोवंशों का पूजन किया गया, गुड़, हरा चारा, चूनी चोकर, आटा, केला, चना लईया, पशु आहार खिलाकर गो सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर सूरज सिंह बिसेन ने गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की समुचित देखभाल, भरण पोषण, नवजात बछड़ों एवं बछियों के लिए पृथक व्यवस्था किये जाने की बात कही। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के दिशा निर्देशन में जीव जंतु कल्याण दिवस एवं कल्याण पखवारा 14 से 30 जनवरी 2025 तक विभिन्न तहसीलों एवं विकास खण्डों सहित जनपद स्तर पर गोवंश स्वस्थ्य शिविर, संक्रामक बीमारियों का टीकाकरण, पशु पक्षी प्रेम एवं पशु कल्याण हेतु जन जागरूकता अभियान द्वारा आम जनमानस को जागरूक करना, पक्षियों के मित्र वृक्षों जैसे जामुन, नीम, शहतूत, बरगद, पीपल, सेमल आदि का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मौनी अमावस्या के अवसर पर जनपद में संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में पशु सेवा/गो सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, गो सेवक आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ | सूटकेस में लाश, सीमेंट का प्लास्टर, एयरपोर्ट से फरारी – रिटायर्ड ASI के बेटे-बहू ने रची खौफनाक साजिश, मेरठ जैसी दिल दहला देने वाली वारदात रायपुर में
25/06/2025
लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू
25/06/2025
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत
25/06/2025
ई-मंत्रिमंडळ’ उपक्रम: एक डिजिटल क्रांती💻 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या अध्यक्षतेखाली आज मंत्रालय, मुंबई येथे ‘ई-मंत्रिमंडळ : कागद विरहित भविष्यासाठी एक पाऊल’ या उपक्रमांतर्गत पहिलीच ई-मंत्रिमंडळ बैठक पार पडली.
25/06/2025
राज्यात उभारणार 1071 मेगावॅट क्षमतेचे सौर ऊर्जा प्रकल्प; 3 लाख शेतकऱ्यांना होणार लाभ
25/06/2025
🏅प्रिती शाह यांचा गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्डमधील अभिमानास्पद सहभाग!
25/06/2025
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांची आज संसदीय अंदाज समितीचे अध्यक्ष खा. डॉ. संजय जायसवाल यांनी मंत्रालय, मुंबई येथे सदिच्छा भेट घेतली. याप्रसंगी मुख्यमंत्री फडणवीस आणि डॉ. जायसवाल यांच्यात विविध विषयांवर चर्चा झाली.
25/06/2025
नील गाय की टक्कर से घायल युवक की इलाज केदश के दौरान मौत
25/06/2025
🚨 फर्जी पत्रकारों को लेकर वायरल हुआ मंत्री का बयान — PIB ने बताया ‘फेक न्यूज’
25/06/2025
महासमुंद 24 जून 2025। अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट स्पंज आयरन प्लांट पावर प्लांट फेरो एलाइंस साढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध पर अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान आज 24 जून को जिलाधीश कार्यालय महासमुंद जनदर्शन में पहुंचे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!