A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेमुमा भीलवाड़ा से आशा लड्‌ढा सहित जिले के 4 प्रिंसिपल बने डीइओ

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

Screenshot 2025 02 14 11 21 49 22 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
प्रदेश को 329 नए जिला शिक्षा अधिकारी मिले हैं, जो माध्यमिक और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी के तौर पर काम देखेंगे। शिक्षा विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए है। इसमें 329 प्रिंसिपल को विभागीय पदोन्नति के तहत जिला शिक्षा अधिकारी बनाया है। इनको यथावत स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए। जिले से 4 प्रिंसिपल डीइओ बने हैं। इनमें बनेड़ा से कल्पना शर्मा, सेमुमा भीलवाड़ा से आशा लड्‌ढा, एसीबीओ सुवाणा अशोक पारीक तथा काछोला से गीता माहेश्वरी शामिल है। उधर राजस्थान माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से प्रारम्भ होने वाली है, लेकिन अब भी भीलवाड़ा में 13 पद रिक्त चल रहे है। इनमें डीइओ प्रारंभिक, सैकंडरी, डाइट शाहपुरा, सीबीईओ मांडल, मांडलगढ़, सहाड़ा, बदनोर, कोटड़ी, जहाजपुर, शाहपुरा, बनेड़ा, बिजौलियां तथा करेडा शामिल है। एडीपीसी का पद भी इसी माह रिक्त हो जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!