उत्तर प्रदेशबस्ती

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में खेल मैदान के बगल में ही बना दिया गया नापदान के पानी का निकास

बस्ती मंडल

संत कबीर नगर: नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में खेल मैदान के बगल में ही बना दिया गया नापदान के पानी का निकास

संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिले में विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुर में लाखों रुपए के लागत से बनाए गए खेल मैदान का अस्तित्व संकट में है। सूत्रों के अनुसार खेल मैदान के साथ ही नापदान के बदबूदार पानी का गड्ढा बनाकर छोड़ दिया गया है जिसके बदबू से गांव के नौजवान मैदान में जाने से कतरा रहे हैं। इस समस्या की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मालूम हो कि नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानपुर में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। मैदान के बाउंड्रीवाल के बगल में ही पूरे गांव के नाबदान के पानी खेल मैदान के बगल के गड्ढा में बह रहा है जिस के दुर्गंध से लोगों का मैदान में आना-जाना दुश्वार हो गया है।

ग्राम निवासी इंद्रजीत, जगलाल, खलील अहमद ने बताया कि गांव में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली का पानी खेल मैदान के बगल में गड्ढे में गिराया जा रहा है जिस के बदबू से लोगों को मैदान में टहलना घूमना दुश्वार हो गया है।गर्मी के दिनों में गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने से और भी दुश्वारियां पैदा हो जाएगीं। सरकार ने लाखों रुपए खर्च तो कर दिया है लेकिन पानी का इंतजाम नहीं कराया गया ग्रामीणों ने यह भी बताया की खेल मैदान के दूसरे हिस्से में नाडेप का गड्ढा बनाया गया है। कचरा निस्तारण न होने से लोग खेल मैदान के पास कूरा करकट बहाकर पाट दिया गया है। उससे भी मैदान में टहलने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी से किया गया लेकिन आज तक खेल मैदान के बगल से ना तो कचरा हटाया गया और ना ही गंदे पानी के गड्ढे की कोई अन्य व्यवस्था कराई गई। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी नाथनगर विवेकानंद मिश्र ने बताया कि खेल मैदान के आसपास गंदा पानी कैसे बह रहा है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!