
इटवा और खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सायं 4 बजे तक चले कार्यक्रम में कुल 189 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इटवा केंद्र में डॉ. नीलम भारती ने 103 गर्भवती महिलाओं की जांच की। यहां 12 महिलाएं हाई रिस्क पेशेंट पाई गईं। कुल 88 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। तीन महिलाओं को आवश्यक ड्रिप दी गई।
खुनियांव केंद्र में डॉ. आरती यादव और स्टाफ नर्स नमिता सिंह की टीम ने 86 गर्भवती महिलाओं की जांच की। यहां 28 महिलाएं हाई रिस्क पेशेंट के रूप में चिह्नित की गईं। 15 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। छह महिलाओं को आयरन की ड्रिप दी गई।
दोनों केंद्रों पर सभी जांच निःशुल्क की गईं। हाई रिस्क पेशेंट्स को विशेष निगरानी, समय पर टीकाकरण और पौष्टिक आहार संबंधी विशेष परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, वजन और बीपी की जांच भी की गई। सुरक्षित जननी और स्वस्थ शिशु के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।