
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट | गाज़ीपुर
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान-2025” को भव्यता से मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को अभियान के तीन चरणों में विस्तृत कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए।
प्रथम चरण (2 से 8 अगस्त)
स्कूलों की दीवारों और बोर्डों पर तिरंगा प्रेरित कला से सजावट।
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी।
तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता।
सैनिकों को राखी और पत्र भेजने का आयोजन।
बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे रंगों में सजावट और बुनाई गतिविधियां।
द्वितीय चरण (9 से 12 अगस्त)
तिरंगा महोत्सव, जिसमें तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा।
तिरंगा मेला में स्थानीय उत्पाद, ODOP वस्तुएं, तिरंगा रंग थीम वाली खाद्य सामग्री, परिधान आदि की बिक्री।
सेल्फी www.harghartiranga.com वेबसाइट पर अपलोड करने की अपील।
भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां और वीआईपी भागीदारी।
पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड्स आदि के सहयोग से तिरंगा बाइक व साइकिल रैली।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल तिरंगा यात्राएं।
तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त)
सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, पुलों पर ध्वजारोहण।
तिरंगा प्रकाश व्यवस्था।
नागरिकों से अपील – तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।
झंडा संहिता का पालन अनिवार्य। केसरिया पट्टी ऊपर हो, सूर्योदय के बाद फहराएं और सूर्यास्त पर सम्मानपूर्वक उतारें।
झंडा फाड़ना या फेंकना वर्जित, सम्मानपूर्वक फोल्ड कर रखें।
जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और उसकी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर जनपद का गौरव बढ़ाएं।
रिपोर्टर – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाज़ीपुर
(झंडा संहिता का पालन करें, तिरंगे का करें सम्मान)





