
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: मार्च का महिना अभी खत्म नही हुआ है। गर्मी ने अभी से ही अपना तेवर बताना शुरू कर दिया है। शहर में गत दो दिनों तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का बना हुआ है। गुरूवार को 41•9 डिग्री सेल्सियस के साथ नागपुर में अभी तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। शुक्रवार को मामूली सी गिरावट के साथ दिन का तापमान 41•8 डिग्री तक रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार मार्च के बचे हुए दिनो में गर्मी का असर दिखेगा। वर्तमान में विदर्भ के दो जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में पारा 40 के ऊपर ही जा चुका है। वाशिम में 39•6तथा बुलढाणा में 35•5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। चंद्रपुर में 42 डिग्री सेल्सियस वर्धा में दिन का तापमान 41•9 डिग्री सेल्सियस अमरावती में 40•8 यवतमाल में 40•4, भंडारा 40, अकोला 41 डिगरी सेल्सियस तक तापमान रहा। आर्द्रता कम होने से धूप में निकलते समय सूर्य की किरणें चुभने वाली रही।