
बांदा। खेत में फसल काट रहे किसान को सर्प ने डस लिया उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी 48 वर्षीय रामराज गुरुवार शाम खेत में फसल काट रहा था, तभी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। हालत खराब होने पर वह घर चला आया। घरवालों ने देखा तो पहले घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे श्यामकिशोर ने बताया कि रामराज के पास दस बीघा जमीन है। अपने पीछे पत्नी सुशीला के अलावा दो पुत्र तीन पुत्रियां छोड़ गया है।