A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्व. ईश्वर राम हिंडाला की मूर्ति का अनावरण

 

सीकर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दांतारामगढ़ के प्रेमपुरा में आयोजित समारोह में गौ सेवक स्वर्गीय ईश्वर राम हिंडाला की मूर्ति का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री हिंडाला के सामाजिक योगदान, गौ सेवा और किसान कल्याण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। शर्मा ने कहा कि किसान अन्नदाता है और हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि में वृद्धि के साथ-साथ हम वर्ष 2027 तक कृषि के लिए दिन के समय में बिजली आपूर्ति और शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही दांतारामगढ़ की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के योगदान का भी स्मरण किया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय हिंडाला की धर्मपत्नी तारा देवी का शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया गया, वहीं संत-महात्माओं ने शर्मा को भगवा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्री ईश्वर राम हिंडाला ने समाज सेवा, गौशालाओं में सराहनीय योगदान दिया, वे एक सच्चे गौ सेवक थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया है, जिसे धरातल पर उतारने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में लघु एवं सीमान्त कृषकों को बैलों से खेती करवाये जाने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 30 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिये जाने की बजट घोषणा वर्ष 2025—26 में की है।

 

समारोह में राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, हरिराम रणवां, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज अजयपाल लांबा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, दांतारामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह गोगावास, गोविन्द सिंह लाम्बा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!