A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

सीकर की ग्रामीण गर्ल्स अकादमी GGA मे वार्षिक उत्सव मनाया गया

ग्रामीण गर्ल्स अकादमी GGA सीकर का वार्षिक उत्सव

वंदे भारत लाइव टीवी सीकर संवादाता: श्रवण कुमार फगेडिया

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति द्वारा संचालित ग्रामीण गर्ल्स अकादमी का वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह भव्य सिल्वर जुबली हॉल में मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रतन कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर महेंद्र सिंह ,कला महाविद्यालय सीकर ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात विभाग सीकर श्रीमती पूनम एवम् श्रीमती किरण सैनी प्रधानाचार्य डाईट सीकर रही । मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष श्री झाबरमल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं तत्पश्चात विद्यायल प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में छोटे- छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । समारोह में विभिन्न अकादमीक एवम् खेलकूद पुरस्कार वितरित किए गए। जिला व राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में सहभागिता निभाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया |

SAVE 20250129 100839
कार्यक्रम में छात्र को सम्मानित करने हुए

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमान रतन कुमार ने छात्राओं के लिए शिक्षा के माध्यम से अपने कैरियर निर्माण करते हुए अपने माता पिता व संस्थान का नाम रोशन करने की अपील कि एवम् पुलिस उपअधीक्षक श्रीमती पूनम ने संस्कारों के साथ साथ शिक्षा लेते हुए मोबाइल से युवा पीढ़ी को दूर रहने का आहान किया डॉ महेंद्र सिंह ने शिक्षकों व बच्चों को एक दूसरे का पूरक बताते हुए अथक परिश्रम के माध्यम से अपना भविष्य संवारकर देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया अंत में सचिव डॉ रामकुमार सिंह जाखड़ ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम मे छात्र को सम्मानित करते हुए

कार्यक्रम में संस्थान उपाध्यक्ष श्रीमान बलबीर सिंह सारण, कोषाध्यक्ष रामनिवास मील, प्रोफेसर शिवनाथ सिंह, ओमप्रकाश सोनी ,सरोज लॉयल , पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र पिलानियां, रेखाराम खीचड़, हरिराम दूधवाल , चाचा पूर्णमल सुडा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.सुभाग जाखड़, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.सुशीला कुमारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सोहनलाल फगेड़िया, वार्डन सविता,मैस प्रभारी पींकी, रामवतार सेवदा एवम् अनेक अभिभावक एवम् स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!