A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

पूर्व थाना प्रभारी को दी बिदाई, नवागत का किया स्वागत

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250129 WA0000 1

रीठी थाना प्रभारी रहे राजेंद्र मिश्रा के थाना कुठला स्थानांतरण पर उन्हें पुलिस स्टाफ एवं नागरिक गणों द्वारा मंगलवार को सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर ऐतिहासिक विदाई दी गई। पूरे नगर में लोगों ने ढोल-नगाड़े के साथ जगह-जगह उनका शाल श्रीफल और पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। गौरतलब है कि एक साल की पदस्थापना में उन्होंने हर वर्ग का दिल जीत लिया, उनका भव्य और दिव्य स्वागत यह बता रहा था कि वह जन-जन में लोकप्रिय थे। वहीं इस अवसर पर नवागत थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय का भी नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। बिदाई समारोह में थाना प्रभारी रहे राजेंद्र मिश्र ने रीठी में बिताए एक वर्ष को याद किया। इस अवसर पर विपिन तिवारी, मुकेश कंदेले, विपिन जैन, अनिल जैन बब्बू चाचा, संतोष पटेल, हनीफ खान, पत्रकार ऋषभ पाल, बिंजन श्रीवास, राजेश कंदेले, अनिल कंदेले, हेप्पी अग्रवाल, संजय सेन, पारस नामदेव, गुड्डा नीखर, सचिव महेंद्र तिवारी, सुनील दुबे, अनिल यादव, रमेश पटेल, नंदू राय, अनुज राय, मोंटी खान सहित पुलिस थाने का स्टाफ उपस्थित था।

Back to top button
error: Content is protected !!