A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर केंद्रीय कारागार में बन रहा नया फांसी यार्ड


वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के केंद्रीय कारागार में एक साथ दो दोषियों को फांसी की सजा दी जा सकेगी। केंद्रीय कारागार नागपुर में दो दोषियों को फांसी देने लायक सुविधा वाला फांसी यार्ड लगभग अब बनकर तैयार है। इसके तैयार हो जाने के बाद नागपुर शहर उन शहरों की सूची में शामिल हो जायेगा जहां पर एक साथ दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा फांसी दी जा सकेगी। नागपुर केंद्रीय कारागार को पुराने और आउटलेट यार्ड की जगह अब नई अत्याधुनिक तकनीक से युक्त फांसी यार्ड बनाया गया है। प्राप्त जानकारी इसका साइज लगभग 2•5 चौड़ा और 1•2मीटर लंबा रखा गया है। यह फांसी यार्ड एक साथ दो दोषियों को एकसाथ फांसी पर लटकाने की क्षमता वाला है। ऐसा फांसी यार्ड देश में बहुत कम जगहों पर देखने को मिलेगा। ज्ञात हो कि नागपुर केंद्रीय कारागार में अंतिम बार वर्ष 2015 में याकूब मेमन मुंबई बम ब्लास्ट का दोषी पाए जाने के बाद फांसी की सजा दी गई थी। तब यहां पर कई तकनीकी एवं प्रशासनिक चुनौतियों के बाद नये फांसी यार्ड बनाए जाने का फैसला किया गया था। जानकारी अनुसार यहां पर अब प्लास्टर कार्य शेष रह गया है जो कि दो महिनों में पूरा कर लिया जायेगा। जानकारी अनुसार इसके लिए विशेषज्ञों के दल ने इसका निरिक्षण भी कर लिया है और अगले कुछ दिनों में इसका पूरा सिस्टम तैयार हो जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!