
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: देशभर में कोरोना वायरस एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग 3207तक हो गई। अभी तक इससे 20 मौतें हुई। ।मैसूर में 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत। केरल और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3,207 तक पहुंच गई है। जानकारी अनुसार केरल मे सबसे अधिक 1147 मामले है। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र मे शुक्रवार को 84 नये मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र मे 681 मरीज है। जानकारी अनुसार देश मे कोरोना वायरस के 60फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र राज्य मे है। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से अबतक 20 मौतें हो चुकी है। जानकारी अनुसार कर्नाटक के मैसूर मे कल शुक्रवार को 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई जानकारी के अनुसार केरल मे कोरोना से यह तीसरी मौत है। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश में अबतक कुल तेरह मरीजों की मौत हो चुकी है। नागरिकगण कृपया घबराएं नही। सावधानी बरतें। नियमित रूप से हाथ धोएं, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर जांच जरूर करवाएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें, मास्क का प्रयोग करें।