A2Z सभी खबर सभी जिले की

कैम्प-2 भिलाईनगर देवांगन समाज की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव संपन्न

सोहन लाल देवांगन कैम्प-2 भिलाई देवांगन समाज के अध्यक्ष निर्वाचित

IMG 20250721 212109
Oplus_16908288

भिलाई। भिलाईनगर देवांगन समाज कैम्प-2 के त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए प्रबंधकारिणीं के 11 पदों पर चुनाव मां परमेश्वरी सामाजिक भवन कैंप -2 में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 323 मतदाताओं में से 248 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सामाजिक पदाधिकारियों का चुनाव किया। समाज के अध्यक्ष पद पर सोहन लाल देवांगन चुने गए। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष भेदुराम देवांगन को 56 मतों से हराया। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में सोनूराम देवांगन सचिव, अशोक कुमार देवांगन कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश देवांगन एवं सुमित्रा देवांगन उपाध्यक्ष, राजकुमार देवांगन एवं उर्वशी देवांगन सहसचिव तथा शिमला देवांगन, भरत लाल देवांगन, टीकम देवांगन, तीरथ राम देवांगन कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी धनुषराम देवांगन, उप चुनाव अधिकारी राजेंद्र लिमजे, सहायक चुनाव अधिकारी मंगतूराम देवांगन, आशीष देवांगन एवं तेजराम देवांगन ने शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह चुनाव दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

IMG 20250721 212045
Oplus_16908288

चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के द्वारा सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन, देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन सहित समाज के लोगों ने नई प्रबंधकारिणी को बधाई दी है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी धनुषराम देवांगन ने सभी मतदाताओं एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!