A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफतार

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बदौआ से ग्राम सेमाढाना तक अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक अल्टो कार क्रमांक एमपी 16 सीबी 1896 का पीछा किया गया। कार में चार व्यक्ति सवार थे, जो पुलिस को देखकर कार छोड़कर खेतों की ओर भागे।।थाना जैसीनगर पुलिस द्वारा पीछा कर दो व्यक्तियों ,छोटे सिंह पिता विट्टू सिंह (उम्र 47 वर्ष, निवासी भापेल) शिवराज पिता नारायणगिरि गोस्वामी (उम्र 45 वर्ष, निवासी फुलेर, भापेल) को मौके पर गिरफ्तार किया गया।गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से कुल 7 पेटी देशी मदिरा ,4 पेटी सफेद देशी मदिरा (200 पाव)3 पेटी लाल देशी मदिरा (150 पाव)
तथा एक अल्टो कार (क्रमांक एमपी 16 सीबी 1896) जप्त की गई।अन्य दो आरोपी , छोटू सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम भापेल नीरज लोधी, निवासी ग्राम सेमाढाना,अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जप्त सामग्री का विवरण:200 पाव सफेद देशी मदिरा 150 पाव लाल देशी मदिराअल्टो कार क्रमांक MP16 CB 1896 कुल अनुमानित मूल्य: ₹1,00,000/-कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा: उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर सउनि प्रवीण भलावी प्रआर सतीश श्रीवास्तव प्रआर कृष्णकुमार यादव आर. विनोद सिंह आर संदीप रैकवार आर. जितेन्द्र रजक म.आर. तपस्या रजक सागर पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रखेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!