A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

प्रधान मुख्य वन सरंक्षक सतिकर सामांता ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा।।

प्रधान मुख्य वन सरंक्षक सतिकर सामांता ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी : वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक सतिकर समांता ने गुरुवार को सीसीएल पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया।इस दौरान पिपरवार पहुंचने पर बचरा संगम विहार में पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने अशोका परियोजना कोयला खदान के विस्तारीकरण को लेकर वन भुमि अपयोजन प्रस्ताव हेतु स्थल का निरीक्षण किया।बताया गया कि अशोक कोयला खदान विस्तारीकरण का यह परियोजना 20 मिलियन टन क्षमता की है।जिसके लिए वन भुभि अपयोजन प्रस्ताव के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक सतिकर समांता ने स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय सीसीएल अधिकारियों से कई बातों की जानकारी ली,साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।इसके अलावा उन्होंने स्थानीय पिपरवार क्षेत्र के सीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक कर कई बातों पर चर्चा की।बैठक के दौरान नई परियोजना विस्तारीकरण से संबंधित बातों की जानकारी ली गई।इस मौके पर पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार,क्षेत्रीय पर्यावरण पदाधिकारी संजय कुमार सहित कई स्थानीय सीसीएल अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!