A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भूतेश्वर बावड़ी की सफाई एवं जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।।उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी जिला सागर, मंत्री-लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, राजेंद्र शुक्ल ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम सागर द्वारा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों के साथ प्राचीन जलस्रोत की साफ-सफाई की। इस दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन,महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि,नगर निगम आयुक्त सहित निगम के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित रहा। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने सर्वप्रथम भूतेश्वर महादेव मंदिर में जन प्रतिनिधियों सहित पूजा-अर्चना की और सभी सागर जिला एवं प्रदेशवासियों हेतु मंगल कामना की। उन्होंने भूतेश्वर मंदिर में बने प्राचीन बावड़ी कुआँ से टोकरी के माध्यम से फूल पत्ती कचरा आदि निकाल कर सफाई एवं जीर्णोद्धार का अभियान प्रारम्भ कराया। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने अल्प समय में भूतेश्वर मंदिर प्रांगण के विकास कार्यों एवं मंदिर निर्माण की जानकारी ली और कहा की प्राचीन सिद्ध स्थलों व मंदिरों का संरक्षण भारतीय संस्कृति को परिस्कृत बनाने हेतु अनिवार्य है। उन्होंने कहा की प्राचीन समय से ही हमारे ऐतिहासिक मंदिरों के आस-पास नदी, तालाब, बावड़ी, कुआँ आदि विशाल जल स्रोतों का होना या कम से कम एक छोटा जलकुंड तो निश्चित मौजूद रहा है। इन्हें संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। ये जलस्रोत मंदिर में जल आपूर्ति करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय निवासियों की जल मांग को भी पूरा करते थे और प्यास बुझाते थे। आज इनमें से कई जल स्रोत लगभग विलुप्ती की कगार पर हैं या अत्यधिक प्रदूषित हैं। जल जीवन का अभिन्न घटक है और इसकी प्रत्येक बूंद को बचाना हमारी आवश्यकता और अनिवार्यता है। इसके लिए छोटा हो या बड़ा प्रत्येक जल स्रोत का संरक्षण हमें करना चाहिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिक निगम सागर द्वारा लगभग 100 कुआँ की साफ-सफाई कर इन्हें पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है इनके जल को पीने योग्य बनाने हेतु किये जा रहे सफाई व जीर्णोद्धार कार्य और ऐतिहासिक जलस्रोतों के संरक्षण का यह कार्य सराहनीय है।

Back to top button
error: Content is protected !!