A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

Bijnor News: लू के थपेड़ों से भड़का पारा, पारा 39 डिग्री पार

तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी सताने लगी है। बृहस्पतिवार को भी लू के थपेड़ों से तापमान में उछाल आया। जिले का पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मरीजों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में खासकर छोटे बच्चे लू की चपेट में आने का ज्यादा खतरा है।

मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू चली। दोपहर के लू के थपेड़ों से बाइक सवारों का बुरा हाल हो गया। धूप इतनी तेज कि मानों से कोई आग की भट्ठी धधक रही है। पूरे दिन लोग परेशान रहे। घरों में पंखे चलने पर भी उमस से लोगों का पसीना छूटता रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है।

लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां में जुटा है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 10 बेड लू से प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, सीएचसी पर भी लू के मरीजों के लिए पांच बेड आरक्षित किए गए। इसके अलावा आरक्षित वार्ड में एसी, ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां आदि का व्यवस्था की जा रही है। वहीं, सीएमओ कार्यालय से रैपिड टीम लू के मामलों की निगरानी करेगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!