
विण्ढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग रीवा–रांची (एनएच-39) पर स्थित ग्राम पंचायत घिवही के लाइन होटल के सामने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे इनोवा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए एम्बुलेंस 108 एवं पुलिस वाहन 112 को जानकारी देकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
घायल हीरालाल (निवासी केवल) ने बताया कि उनकी बेटी रेखा देवी और दामाद रामचंद्र, जो बिडर के रहने वाले हैं, दशवा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान घिवही लाइन होटल के पास इनोवा कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए दुद्धी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही विण्ढमगंज थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और इनोवा वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।








