A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadara news:11 नवंबर को दुद्धी में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा, वंदे मातरम स्थापना दिवस पर हुई प्रेस वार्ता

दुद्धी(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

कस्बे के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में गुरुवार को पूर्व लोकसभा संयोजक (भाजपा) नागेश देव पांडेय ने आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित रन फॉर यूनिटी पदयात्रा एवं वंदे मातरम स्थापना दिवस को लेकर पत्रकारों से प्रेस वार्ता की।
उन्होंने बताया कि इसी दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम की स्थापना हुई थी, जो आज राष्ट्रभक्ति का प्रतीक और देश की एकता का प्रेरणास्रोत है।

श्री पांडेय ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में पथ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को दिन में 11 बजे कृषि मंडी दुद्धी से इस यात्रा का शुभारंभ होगा, जो लगभग 8 किलोमीटर की यात्रा के बाद महुली के खेल मैदान में आयोजित जनसभा के साथ संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, स्कूली छात्र-छात्राएँ, ब्लॉक के सफाई कर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह सहित बड़ी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर शामिल होंगे। पथ यात्रा का उद्देश्य देश की एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

श्री पांडेय ने कहा— जिस प्रकार सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद 562 देशी रियासतों को विलय कर भारत को एक विशाल राष्ट्र रूप में खड़ा किया, उसी आदर्श और संकल्प को हमें हमेशा जीवित रखना है। देश के किसी भी भूभाग को टूटने नहीं देना है।

प्रेस वार्ता के दौरान पदयात्रा जिला संयोजक डॉ. प्रसन्न पटेल, निवर्तमान विधायक प्रत्याशी श्रवण गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, संजीव तिवारी, मनीष जायसवाल, एवं कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!