A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले 2 चालक गिरफ्तार

“ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान के दौरान दो वाहन सीज, चालकों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,11 मई 2026।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

दिनांक 10 मई 2026 की रात्रि में रानीपुर पुलिस ने रैश ड्राइविंग और “ड्रिंक एंड ड्राइव” के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सेक्टर-4 बीएचईएल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चालक निवासी गणेश विहार, जमालपुर, कोतवाली रानीपुर को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी चालक को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत हिरासत में लिया।

 

इसके अलावा विष्णुलोक कॉलोनी के पास बागोवाली क्षेत्र से एक स्प्लेंडर बाइक चालक निवासी ए-11 सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर को भी नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।

 

पुलिस द्वारा दोनों चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।पुलिस टीम में

 

व0उ0नि0 नंदकिशोर ग्वाड़ी

 

अ0उ0नि0 सोनिया

 

कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट

 

कांस्टेबल नरेंद्र राणा

 

कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!