A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में हुआ वैश्य सभा का चुना, मोहित माहेश्वरी चौथी बार बने अध्यक्ष

पहली बार अध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान, 16 सदस्यी कार्यकारिणी का भी किया गया गठन

कांठ में वैश्य सभा की साधारण सभा में मौजूद पदा​धिकारी।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
वैश्व सभा कांठ के वार्षिक चुनाव में 50 वर्षों में पहली बार मतदान हुआ है। वैश्व सभा के वर्तमान अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने अपने प्रतिद्वंदी संजीव गुप्ता को 27 मतों से पराजित कर लगातार चौथी बार अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया है। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए 16 सदस्य कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद मोहित माहेश्वरी ने कि नागरिकों की सेवा के लिए वैश्य धर्मशाला का विकास करना उनका लक्ष्य है।
वैश्य सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी।

कांठ नगर के मुख्य बाजार स्थित वैश्य धर्मशाला में साधारण सभा की बैठक में आगामी वर्ष के लिए चुनाव पर विचार किया गया। मुकेश माहेश्वरी, महेशचंद्र गुप्ता आदि ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने की अपील की। पीठासीन अधिकारी मुकेश माहेश्वरी की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए मोहित माहेश्वरी, संजीव गुप्ता, संदीप मणि गुप्ता के नाम सामने आए। लोगों के आग्रह पर संदीप मणि गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। जिसमें मोहित माहेश्वरी को 45 और संजीव गुप्ता को 18 मत मिले। 27 मतों से संजीव गुप्ता को पराजित कर मोहित माहेश्वरी लगातार चौथी बार वैश्य सभा कांठ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इसी के साथ सर्वसम्मति से 16 सदस्यी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मोहित माहेश्वरी (अध्यक्ष), ऋषि गुप्ता (उपप्रधान), अरुण मित्तल (मंत्री), अजय माहेश्वरी (उपमंत्री), राहुल लोहिया (कोषाध्यक्ष), अंकित बंसल (भंडारी), मुकेश गुप्ता (निरीक्षक) मुकेश माहेश्वरी (उप निरीक्षक), सुनील अग्रवाल (प्रबंधक) और संजीव गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संदीप गणि गुप्ता, शैलेष गुप्ता, सौरभ अग्रवाल (मोनी), सुशील मणि गुप्ता, अवधेशचंद्र माहेश्वरी और दिव्यांश अग्रवाल को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश विश्नोई, सर्राफा व्यापारी आलोक शंकर वर्मा, समाजसेवी सुबोध चौधरी, किराना व्यापारी राकेश माहेश्वरी, विश्नोई वैश्य सभा के अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट दीपक विश्नोई आदि नगर के क्षेत्र लोगों ने वैश्य सभा कांठ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी को बधाई दी है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 

Back to top button
error: Content is protected !!