A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत

चार घायल

इटवाः थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय शाह आलम की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

पीछे से कार ने मारी टक्कर, दूसरी बाइक से जा भिड़ी

हादसे में महफूज, प्रदीप और पार्वती घायल

सभी घायलों को सीएचसी इटवा में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चरखवा निवासी शाह आलम अपने गांव के महफूज के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान करहिया पुल के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल शाह आलम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!