
प्रेस विज्ञप्ति
बेलागंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत सुकला नगर में आज पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासदस्यता अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने विश्वास एवं समर्थन को व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बेलागंज सदस्यता प्रभारी श्री दिना मांझी, कार्यालय प्रभारी गया सह बेलागंज प्रभारी श्री राजेश मांझी की गरिमामयी उपस्थिति में लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर आम जनता तेजी से जुड़ रही है, जो संगठन की बढ़ती ताकत का स्पष्ट संकेत है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन जी तथा पार्टी के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि एनडीए गठबंधन में पार्टी अपनी मजबूत भागीदारी और हक की आवाज बुलंद कर सके।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को सदस्यता दिलाएं और इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। यह महासदस्यता अभियान पूरे राज्य में 14 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 50 लाख से अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष श्री इंद्रजीत मांझी, श्री विनय मांझी एवं श्रीमती लाजवंती देवी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
निवेदक:
जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
इंजी. दिवाकर सिंह
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़



