A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरलाइफस्टाइलवन और पर्यावरणस्थानीय समाचार

नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा जिले के नकटीखार में बीती रात लगभग 11 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दीपक एक्का के घर में खड़ी बाइक के अंदर एक खतरनाक कोबरा सांप छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, घर में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही RCRS के टीम सदस्य अजय, तिलक और सतेंद्र बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। सबसे पहले टीम ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद अनुभवी रेस्क्यूर अजय ने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम का दिल से धन्यवाद किया। यदि समय रहते सांप पर नजर नहीं पड़ती, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

RCRS टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर आपके घर या आसपास कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। तुरंत RCRS टीम या वन विभाग से संपर्क करें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

RCRS कोरबा हेल्पलाइन नंबर:
अविनाश यादव: 9827917848, 9009996789, 7987957958

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!