A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से होगी शुरू.

लखनऊ।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से होगी शुरू.

जिला पंचायतीराज विभाग के भेजे विस्तृत कार्यक्रम पर शासन ने लगाई मुहर.

शहरी क्षेत्रों के विस्तार के कारण पंचायत वार्डों की सीमाएं बदल रही हैं। फाइनल सूची 10 अगस्त तक जारी होंगी.

समयसारिणी के अनुसार, ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण 18-22 जुलाई के बीच होगा.

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन 23 जुलाई से 28 जुलाई तक होगा.

इन वार्डों पर आपत्तियां 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ली जाएंगी.

आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच पूरा होगा.

वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन 6 अगस्त से 10 अगस्त के बीच किया जाएगा.

Back to top button
error: Content is protected !!