A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस की तत्पर कार्रवाई: होटल में देर रात हंगामे पर DJ वाले बाबूजी सहित 5 लोग हिरासत में

फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार। 28 मार्च 2026 की देर रात कोतवाली रानीपुर पुलिस को शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में मारपीट और हंगामे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जांच में पता चला कि होटल में चल रही एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में धुत कुछ लोगों का डीजे संचालकों से गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नशे में होने के कारण वे शांत नहीं हुए और विवाद जारी रखा। स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 5 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मोके पर पहुंची

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट) के नेतृत्व में कांस्टेबल विवेक गुसाईं, कुँवर राणा, गिरीन्द्र एवं विरेन्द्र जोशी शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!