A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हनुमान जन्मोत्सव पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, रक्तदान शिविर में जुटा 117 यूनिट रक्त

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

oppo_0
oppo_0
भीलवाड़ा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में भक्ति के साथ-साथ सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा गांधी वाटिका में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया, जिसके फलस्वरूप कुल 117 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत मोहनशरण शास्त्री के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर चंडक, राधा कृष्ण सोमानी, राधेश्याम सोमानी और गजानंद बजाज उपस्थित रहे। संस्थान के संरक्षक राजेंद्र मूंदड़ा और धनराज जाजू ने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम शुरू किया ओर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।
प्रचार प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया बताया युवाओं में रहा
जबरदस्त जोश
सुबह से ही गांधी वाटिका में रक्तदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विशेषकर युवाओं में पहली बार रक्तदान करने को लेकर खासा आकर्षण देखा गया। जिसमें महेश जाजू द्वारा 59 वी बार रक्तदान किया गया और चंद्र प्रकाश नेगी ने 44 रक्तदान किया और कई रक्तदाताओं ने 25 से अधिक बार रक्तदान देकर रक्त दाताओं में मनोबल बढ़ाया एवं कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया
अतिथियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और हनुमान जन्मोत्सव पर सेवा का यह संकल्प सराहनीय है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
शिविर को सफल बनाने में संजय झंवर, राजेश सिंहाग, परमेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बालकिशन पाराशर,श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय निर्मल, छोटू सिंह भाटी, युवराज, धर्मवीर पुनिया, हरीश गंर्धव, दीपक शर्मा, कमलेश जागेटिया,पंकज अग्रवाल, राजू शर्मा, तुलसीराम माली, नवीन झंवर, दीपक माहेश्वरी, नवीन खण्डेलवाल, जयंत शर्मा, ब्रहा्रानन्द वैष्णव और सुनील कोठारी, आनंदी राम, अनिल पटवारी,सहित संस्थान के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। रक्त सग्रह मे रामस्नेह वे कोटडी श्याम बल्ड बैंक की टीम का सहयोग रहा

Back to top button
error: Content is protected !!