किदवई नगर में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन, धर्म व कर्तव्य के मार्ग पर चलने का आह्वान
कानपुर। गोवंश शोध एवं विकास विकल्प संस्थान, वाई-1 ब्लॉक किदवई नगर के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव पुनीत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ पंडित हरिशरणम बाजपेई, एडवोकेट अजय मिश्रा, ओंकार सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण समाजवादी मजदूर सभा), श्याम तिवारी, राजकुमार मिश्रा, अनुराग सिंह यादव, अरुण दुबे, विमल मिश्रा, किशोर कुमार शुक्ला, दीपक कुमार दीक्षित, नवल किशोर वाजपेई, राहुल शुक्ला, कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं रजत यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे त्याग, तपस्या और अन्याय के विरुद्ध धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को साहस, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्य वक्ता पुनीत कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कानपुर के निकट स्थित बिठूर धाम भगवान परशुराम की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है, जहाँ उन्होंने कठोर तप कर धर्म स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पावन भूमि आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और समाज में न्याय, सत्य और धर्म की स्थापना के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र में ओनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़
20/04/2026
आधार कार्ड के लिए 27 दिव्यांगजनों का हुआ एनरोलमेंट
19/04/2026
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह 2026के अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता मे भाग लेनेवाले छात्र छात्राओं मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनेवाले को प्रोत्साहित किया गया l
19/04/2026
शाहाबाद की काशीराम कॉलोनी में धड़ल्ले से बिजली चोरी, रिक्शा चार्जिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली
19/04/2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में भव्य कार्यक्रम, तीर्थयात्रियों को दी गई शुभकामनाएं
19/04/2026
मुंग की फसल चराने को लेकर दो पच्छों में मारपीट महिलाएं समेत 6 घायल
19/04/2026
पचपेड़ी। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में प्रेस क्लब का शपथ समारोह 20 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे
19/04/2026
बस्ती आरपीएफ के सिपाही देवेंद्र सिंह पर लगाया था वसूली का आरोप
19/04/2026
बापी बाबा जी की जयंती पर आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:
19/04/2026
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!