A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह 2026के अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता मे भाग लेनेवाले छात्र छात्राओं मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनेवाले को प्रोत्साहित किया गया l

आज दिनांक 19.04.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पूर्व में मनायें गए बिहार पुलिस सप्ताह- 2026 के अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 छात्र एवं 10 छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय “अगर मैं पुलिस अधीक्षक होता” तो, प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनका मुख्य उद्देश्य ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ कार्य करना, आम जनता के प्रति सेवा भाव बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना होगा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  •  वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Back to top button
error: Content is protected !!