
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार स्पोर्ट्स
ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 28 गोल्ड सहित 60 खिलाड़ियों ने जीते पदक
हरिद्वार । रुड़की में आयोजित 9 से 10 मई को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिलेभर से लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे हरिद्वार ताईक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 60 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 28 गोल्ड मेडल, 20 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का आगामी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन भी हो गया है। सबसे कम वर्ष के आयांश भंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता ।
मास्टर गगन भंडारी ने कि लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हरिद्वार क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है।



