
दरियाव वासुरे
खरगोन mp
करही से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महज 150 रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद एक नाबालिग की मौत में बदल गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है
बताया जा रहा है कि करही थाना क्षेत्र के पाड्ल्या रोड स्थित एक गैराज में काम करने वाले नाबालिग बालक रामदड़ निवासी और शानू खान के बीच 150 रुपये को लेकर विवाद हो गया।
मृतक के परिजनों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि शानू खान ने नाबालिग बालक सोहन के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल बालक को तुरंत करही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से आक्रोशित समाजजनों ने आरोपी शानू खान के घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के बाद पूरे करही क्षेत्र में तनाव फैल गया और बाजार को एहतियातन बंद कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी शानू खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मौके पर मौजूद एएसपी सकुंतला रूहल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों की मांग:
वहीं मृतक के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृत्युदंड की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।



