A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

गायत्री परिवार विदर्भ के तत्वावधान में कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत पेपर +++++ नागपुर, 14 अक्टूबर मंगलवार 2025 ++++++
गायत्री परिवार विदर्भ के तत्वावधान में कल सोमवार 14 अक्टूबर 2025को विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता संगोष्ठी का दिव्य आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, नंदनवन, नागपुर में संपन्न किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एवं गोवा के केंद्रीय जोन समन्वयक संजय सिन्हा जी तथा डाॅ• रश्मि सिन्हा जी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। संजय सिन्हा जी ने संगठन के कार्यों को नई गति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भी वंदनीया माता जी जन्म शताब्दी एवं अखंड दीपक जन्मशताब्दी वर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सबको प्रेरित किया। गायत्री परिवार गोष्ठी का शुभारंभ कल सुबह 9:30 बजे किया गया। संगोष्ठी में प्रस्तावना सुभाष शर्मा जी ने रखी। कार्यक्रम की सफलता के लिए संजय काले, प्रदीप रेवतकर, जयश्री काले, मोहन भाई पटेल, प्रणव शेगांवकर जी सहित सभी कार्रवाई बंधुओं ने प्रयास किया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!