
चमियाला (बालगंगा तहसील) से बड़ी खबर —
लाइट न होने से आम जनता को हो रही है भारी परेशानी!
बालगंगा तहसील चमियाला में बिजली कटौती ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तहसील कार्यालय में सिर्फ एक खतौनी निकालने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली जाते ही पूरा काम ठप हो जाता है, न कंप्यूटर चलता है न ऑनलाइन सिस्टम। जनता सवाल उठा रही है कि –
> “जनरेटर या इन्वर्टर की व्यवस्था आखिर जनता करेगी या शासन-प्रशासन?”
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील जैसे जरूरी सरकारी दफ्तरों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर या इन्वर्टर) तत्काल की जाए, ताकि ग्रामीणों को बार-बार की बिजली कटौती के बीच सरकारी कामों के लिए परेशान न होना पड़े।
#बालगंगा_समस्या
#चमियाला_तहसील
#जनता_की_आवाज







