A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग• में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, की कमी नहीं – मुख्यमंत्री

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 29 मार्च 2026

छत्तीसगढ-: मीडिल ईस्ट युद्ध का असर छत्तीसगढ प्रदेश में सीधे तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। परंतु कई प्रकार से गैस सिलेंडरों पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया द्वारा संकट की अफवाहें फैलाने पर आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया जायेगा। छग सरकार ने प्रदेश भर में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कालाबाजारी पर छापामार कार्यवाही कर रही है छग के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी ने आम जनता से कहा है कि प्रदेश मे गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल उर्वरक आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नागरिकगण इनसे संबंधित किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री जी ने शासकीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को बराबर बनाए रखें आमजनता तक सही समय पर सही जानकारी दें। छात्रावास, अस्पतालों, रेलवे जैसे जरूरतमंद संस्थानों मे गैस आपूर्ति बराबर बनाए रखने के साथ सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अनावश्यक खबरों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। रसोई गैस आदि की नियमित रूप से सप्लाई नहीं होने या अधिक राशि की मांग किए जाने पर आम लोगो की सहयाता के लिए निशुल्क टोल फ्री नंबर भी जारी किए गया है। आम नागरिक टोल फ्री नंबर पर सीधे तौर पर अपनी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं जमाखोरी कालाबाजारी आदि की सूचना टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं शिकायत दर्ज करवाने के के लिए टोल फ्री नंबर-: 18002333663 जारी किया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!