जावरा—महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना जावरा ग्रामीण तथा शहर में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष/ सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाओं की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागृह जावरा में आयोजित किया गया।
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अन्तर्गत महिला संगोष्टी एवं सेमीनार का आयोजन मुख्य अतिथि पार्षद एवं चेयरमेन यातायात परिवहन नगर पालिका जावरा श्रीमती कविता अनीस कल्याणे के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान, जनभागीदारी,हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं सहभागीता, महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री रामनिवास बुधौलिया के निर्देशन में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा ग्रामीणश्रीमती अंकिता पाटीदार, पर्यवेक्षक श्रीमती जमीला बानो, श्रीमती जया जाटव, सम्बन्धित शाखा प्रभारी श्री जगदीशचन्द्र मोर्य, अरविन्द पण्डया, एवं ब्लॉक समन्वयक सुनिल वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।