
बिहार के कटिहार मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत में अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय महिला के बीच प्रेम संबंध बना मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर समाधान निकाला और पंचायत के निर्णय पर दोनों को मंदिर ले जाकर विवाह कराया गया जहां पर मंत्रोच्चार और रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। पूरे गांव में यह अनोखा ‘चट मंगनी, पट ब्याह’ चर्चा का विषय बना हुआ है




