
न्यायमूर्ति अजीत कुमार अब अलीगढ़ जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा अब इलाहाबाद जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे जबकि अब तक यह जिम्मेदारी निभा रही न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा को लखनऊ जिला न्यायालय का प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है । वहीं , न्यायमूर्ति अजीत कुमार अलीगढ़ को अलीगढ़ जिला न्यायालय का प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है । इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के आदेश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में प्रशासनिक न्यायमूर्ति के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है । अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी आगरा , न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गाजियाबाद , न्यायमूर्ति इरसाद अली सुल्तानपुर , न्यायामूर्ति सरल श्रीवास्तव आजमगढ़ , न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बुलंदशहर , न्यायमूर्ति सिद्धार्थ गोंडा व कासगंज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं ।