A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 2अगस्त 2024 को एच आई वी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मे शुक्रवार 02 अगस्त, 2024 को एच आई वी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | मौके पर प्राचार्य डॉ. सुधीर वाई कुमार ने बच्चो को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन किया | जागरूकता कार्यक्रम पर नोडल पदाधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार दुबे ने बच्चो को एच आई वी एड्स कैसे फैलता है और इसका क्या बचाव है, के बारे में जागरूक किया | कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने नोडल पदाधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार दुबे, संस्थान के सह प्राध्यापक डॉ. रविश कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक प्रो नीतीश श्रीवास्तव, डॉ. रजनेश कुमार, डॉ. शरद कुमार दीक्षित, प्रो विवेक राज, प्रो अंकित कुमार सिंह एवं अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया| मौके पर सभी विभागाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे|

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!