A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दिल्ली में कमाने जाने के लिए घर से निकले युवक का शव रेल लाइन पर पड़ा मिला।/

दिल्ली में कमाने जाने के लिए घर से निकले युवक का शव रेल लाइन पर पड़ा मिला।/  

दिल्ली में कमाने जाने के लिए घर से निकले युवक का शव रेल लाइन पर पड़ा मिला।/

सिर धड़

से अलग पड़ा था। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने सूचना दी तो घरवाले पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

 

अतर्रा रेलवे स्टेशन से सौ कदम दूर बांदा की तरफ रेल लाइन पर 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। सिर और धड़ अलग पड़ा था। रेलवे कर्मचारियों ने देखा तो सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी को जांच-पड़ताल के दौरान एक डायरी मिली। डायरी में लिखे नंबर पर फोन किया। कुछ ही समय में थाना फतेहगंज क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवाासी घरवाले घटनास्थल पहुंच गए। घरवालों ने शव की शिनाख्त अमित उर्फ पंकज पुत्र दयाराम के रूप में की।

 

शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बहनोई राजकरन निवासी पंचमपुर ने बताया कि अमित अपने पिता की इकलौती संतान था। वह शुक्रवार की दोपहर बाद दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। संपर्कक्राति एक्सप्रेस से जा रहा था। आशंका जताई कि ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी केशकली के अलावा एक बेटा एक बेटी छोड़ गया है।

शुभम त्रिपाठी जिला रिपोर्टर बांदा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!