A2Z सभी खबर सभी जिले की

चंदौती थाना अंतर्गत घटित घटना के संबंध में चंदौती थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

*अद्यतन स्थिति*

आज दिनांक 29.10.2024 को चंदौती थाना अंतर्गत घटित घटना के संबंध में चंदौती थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

*वरीय पुलिस अधीक्षक, गया* के द्वारा इस मामले की गंभीरता को लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, गया एवं पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था को घटनास्थल के निरिक्षण के लिए निर्देशित करते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमे पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था, चंदौती थानाध्यक्ष, चंदौती थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही FSL की टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा गया।

*वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा स्वयं* उक्त गठित विशेष टीम के साथ, घटनास्थल, एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात चंदौती थाना पहुँचकर इस कांड का अधतन समीक्षा किया गया। समिक्षोपरांत महोदय ने उक्त गठित विशेष टीम को इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के *गिरफ्तारी हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए।*

उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा, इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है, जल्द ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!