A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भूमि अर्जन की महत्वपूर्ण फाइल दबा कर रखने वाला अमीन निलम्बित* – *लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लापरवाही उजागर होने पर आरोपी अमीन को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित* लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भूमि अर्जन की महत्वपूर्ण पत्रावली को 06 वर्ष तक अपने पास दबा कर रखने वाले अमीन अभिजीत सिंह को मंगलवार को निलम्बित कर दिया। इसी के साथ आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश दिये गये हैं। जिसके लिए विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी अभिजीत सिंह प्राधिकरण में अमीन के पद पर तैनात है। गोमती नगर विस्तार के ग्राम-मलेशेमऊ की भूमि से सम्बंधित एक पत्रावली पर तत्कालीन उपाध्यक्ष द्वारा दिनांक-06.06.2018 को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। अमीन अभिजीत सिंह ने उक्त महत्वपूर्ण पत्रावली को 06 वर्ष तक अपने पास दबाये रखा और इस दौरान किसी भी उच्च अधिकारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत नहीं की। आरोपी कर्मचारी की इस लापरवाही से विभागीय कार्य बाधित हुआ और जन सामान्य में प्राधिकरण की छवि धूमिल हुयी है। उक्त प्रकरण में अमीन अभिजीत सिंह के प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर उपाध्यक्ष महोदय ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में आरोपी कर्मचारी अधिष्ठान अनुभाग से सम्बद्ध किया गया है। इसी के साथ विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार को पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं।

भूमि अर्जन की महत्वपूर्ण फाइल दबा कर रखने वाला अमीन निलम्बित

– लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लापरवाही उजागर होने पर आरोपी अमीन को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित

लखनऊ।

वन्दे भारत टीवी न्यूज

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भूमि अर्जन की महत्वपूर्ण पत्रावली को 06 वर्ष तक अपने पास दबा कर रखने वाले अमीन अभिजीत सिंह को मंगलवार को निलम्बित कर दिया। इसी के साथ आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश दिये गये हैं। जिसके लिए विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी अभिजीत सिंह प्राधिकरण में अमीन के पद पर तैनात है। गोमती नगर विस्तार के ग्राम-मलेशेमऊ की भूमि से सम्बंधित एक पत्रावली पर तत्कालीन उपाध्यक्ष द्वारा दिनांक-06.06.2018 को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। अमीन अभिजीत सिंह ने उक्त महत्वपूर्ण पत्रावली को 06 वर्ष तक अपने पास दबाये रखा और इस दौरान किसी भी उच्च अधिकारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत नहीं की। आरोपी कर्मचारी की इस लापरवाही से विभागीय कार्य बाधित हुआ और जन सामान्य में प्राधिकरण की छवि धूमिल हुयी है।

उक्त प्रकरण में अमीन अभिजीत सिंह के प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर उपाध्यक्ष महोदय ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में आरोपी कर्मचारी अधिष्ठान अनुभाग से सम्बद्ध किया गया है। इसी के साथ विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार को पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!