

सुमिता शर्मा:
मोहुर्ली वन अभ्यारण्य (बफर) में अंधारी बाघ परियोजना के अंतर्गत मानव बस्तियों के आसपास अक्सर घूमते और मानव जीवन के लिए खतरा बने एक नर बाघ शावक, टी-91 सैम-1, को वन विभाग की एक टीम ने 07 नवंबर 2025 को शाम लगभग 5 बजे सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। पकड़े गए बाघ को वर्तमान में ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (टीटीसी), चंद्रपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इससे पहले, 24 सितंबर 2025 को, मोहोरली (बफर) क्षेत्र में निर्दिष्ट क्षेत्र के पास खेती करते समय, श्री अमोल बबन नन्नावारे, उम्र-37 वर्ष, निवासी भामाडेली की उक्त बाघ के हमले में मृत्यु हो गई थी।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार गठित तकनीकी समिति की सिफारिश के आधार पर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन, महाराष्ट्र राज्य ने 20 अक्टूबर 2025 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें निर्देश दिया गया था कि मानव-वन्यजीव संघर्ष और आगे होने वाली जनहानि को रोकने के लिए उक्त बाघ को पकड़कर ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (टीटीसी), चंद्रपुर में स्थानांतरित किया जाए।


